प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 206 यात्री किए गए प्रभारित, 06 अवैध वेंडरों पर लगा 18 हज़ार रुपये जुर्माना।

प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 206 यात्री किए गए प्रभारित, 06 अवैध वेंडरों पर लगा 18 हज़ार रुपये जुर्माना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 206 यात्री किए गए प्रभारित, 06 अवैध वेंडरों पर लगा 18 हज़ार रुपये जुर्माना। प्रयागराज मण्डल द्वारा अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के निर्देशन में यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, की सुविधा के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं।

दिनांक 02.11.2025 को प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, इस अभियान में 12 गाड़ियों को चेक किया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में मण्डल मुख्य टिकट निरीक्षक, श्री दिवाकर शुक्ल एवं मुख्य टिकट निरीक्षक/रेड, संतोष कुमार ने 9 टिकट चेकिंग कर्मचारी एवं 10 रेलवे सुरक्षा बल कर्मी शामिल थे।

प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 206 यात्री किए गए प्रभारित, 06 अवैध वेंडरों पर लगा 18 हज़ार रुपये जुर्माना।
प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 206 यात्री किए गए प्रभारित, 06 अवैध वेंडरों पर लगा 18 हज़ार रुपये जुर्माना।

इस अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 78 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 64,950/- रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 127 यात्रियों को प्रभारित कर रु. 63,050/- रुपये, 6 अवैध वेंडरों को प्रभारित कर रु. 18000/- रुपये एवं गंदगी फैलाने के लिए एक यात्री को प्रभारित कर 200 का जुर्माना लगाया गया। गाड़ी संख्या 12487 जोगबानी-आनंद विहार टर्मिनल, सीमांचल एक्सप्रेस के साइड पैंट्रीकार से 180 बोतल अनधिकृत पानी पकड़कर जप्त कर लिया गया।

रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai