त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क के मेयर बनने पर घंटाघर चौक पर मना जश्न। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बने हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत की खुशी प्रयागराज में भी देखने को मिल रही है।
कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में चौक घंटाघर पर ममदानी की जीत का जोरदार जश्न मनाया गया। इस दौरान लोगों ने जोहरान ममदानी की फोटो के साथ खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।










