मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम को पार्टी से निकालने की मांग जोरो पर
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सतीश जाटव और पंकज गौतम को पार्टी से निकाल बाहर किए जाने हेतु प्रदर्शन 27 को लखनऊ में। डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बहुजन समाज पार्टी के शुभचिंतक व कार्यकर्ता प्रयागराज मंडल के मंडल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम जो खुद लोगों को मिशन मूवमेंट और अनुशासन का पाठ पढ़ाते है का ज्ञान देते फिरते है और पार्टी से निष्कासित महा भ्रष्टाचारी पूर्व मण्डल प्रभारी राजू गौतम की बीएसपी संस्थापक कांशीराम साहब की लखनऊ में 09 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न हुए पुण्यतिथि की महारैली में एक सवाल खड़ा किया कि किसकी अनुमति से राजू गौतम प्रयागराज से लखनऊ तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र, मुख्य नेशनल समन्वयक आकाश आनन्द, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, मुख्य मण्डल प्रभारी दिनेश चंद्रा और नौशाद अली के साथ अपनी फोटो लगाकर सैकड़ों पोस्टर बैनर लगवाना क्या अनुशासनहीनता नहीं है।
आईपी रामबृज ने बताया कि तत्कालीन प्रयागराज मण्डल के मुख्य मण्डल प्रभारियों में नौशाद अली, दिनेश चंद्रा के साथ मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम और राकेश गौतम द्वारा उक्त पूर्व मुख्य मण्डल प्रभारी राजू गौतम जो पार्टी से निष्काशित है के विरुद्ध कार्यवाही न करना क्या आपस में मिलीभगत करके पार्टी की अनुशासनहीनता और पार्टी की छबि धूमिल करना प्रतीत नहीं होता है जो एक सवाल खड़ा करता है।
डान संस्थापक आईपी रामबृज का कहना है कि सूत्रों से पता चला है कि वर्तमान मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम पार्टी से निष्काशित पूर्व मुख्य मण्डल प्रभारी राजू गौतम की पार्टी में बहाली हेतु एक डील पांच लाख का लेन देन मुख्य मण्डल प्रभारी दिनेश चंद्रा से सतीश जाटव और पंकज गौतम की उपस्थिति में हुई थी किन्तु बात लीक होने पर दिनेश चंद्रा को प्रयागराज से हटा दिया गया है। राजू गौतम अपना काम न होते देख अपने खोए हुए पैसे की भरपाई अपने चहेतो से लाखों लाख रुपया लेकर यमुनापार के मेजा निवासी दलाली बाजारी का माहिर टीएन जैसल को मण्डल प्रभारी बनाकर प्रतापगढ़ में लगाया है और सिराथू निवासी अपने पुराने दोस्त अशोक सोनकर को पैसे के बलपर मण्डल प्रभारी बनाया है।
आईपी रामबृज का कहना है कि मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर 09 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित महारैली में मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम लगभग दसों लाख की दलाली बाजारी व चन्दा उगाही के नाम पर किए और एक भी बस विधानसभा अध्यक्ष के अलावा मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम नहीं ले गए थे।
आईपी रामबृज ने बताया कि वर्तमान बीएसपी प्रयागराज मण्डल की स्थिति यह है कि एक ओर जहां सपा और भाजपा से ताल्लुक रखने वाले लोगो को मुख्य मण्डल प्रभारी जिसे पार्टी से निकाल बाहर कर दिया है के इशारों पर सीधे सीधे पार्टी को गर्त में ले जाने वाले को मण्डल प्रभारी और जिलाध्यक्ष कई विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष पैसे के बल पर बदल दिया है और विधानसभा अध्यक्ष ऐसे लोगों को बनाया है जो सपा की विचारधारा में विश्वास करते है।
विज्ञप्ति में गौतम ने बताया कि पंकज गौतम खुद 2021 में बीएसपी समर्थित प्रत्याशी प्रवीण भारती के खिलाफ जिला पंचायत का चुनाव लड़कर बीएसपी प्रत्याशी को हराने का काम किया था। भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी से निष्काशित पूर्व मंडल प्रभारी राजू गौतम के इशारे पर मम्फोर्डगंज स्थित बीएसपी के मण्डल कार्यालय का जो विद्युत बिल और हाउस टैक्स लाखों में बकाया है कार्यकर्ताओं से धन उगाही करवाने के बाद भी एक पैसा नहीं जमा करवाया और आज भी पार्टी कार्यालय का विद्युत बिल और हाउस टैक्स लाखों में बकाया है।
गौतम ने आरोप लगाया कि वर्तमान मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम पार्टी से निष्काशित पूर्व मण्डल प्रभारी राजू गौतम के साथ मिलकर बीएसपी को कमजोर करने पर तुले है। बहनजी के निर्देश पर एक ओर जहां प्रत्येक विधानसभा में सेक्टर बूथ बनाने व गठन करने पर जोर दिया गया है तो उक्त दोनों सेक्टर बूथ का गठन न करके सतीश जाटव और पंकज गौतम एकसूत्रीय कार्य दलाली बाजारी करके पार्टी की लुटिया डुबोने का कार्य कर रहे है। जो कार्यकर्ता उक्त दोनों का विरोध किया तो ऐसे कार्यकर्ताओं के विरुद्ध या तो मुकदमा दर्ज करवाते है या उन्हें पार्टी से निकालने या पैसे लेकर पदाधिकारी बदलने का काम जोरो पर कर रहे है।
आईपी रामबृज का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने बहनजी से अनुरोध किया है कि प्रयागराज मंडल के मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल बाहर किया जाय अन्यथा की स्थिति में 27 नवम्बर को लखनऊ स्थित बीएसपी के प्रदेश कार्यालय पर भव्य विरोध प्रदर्शन होगा जिसके जिम्मेदार बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम होंगे।










