बागेश्वर धाम के नेतृत्व में 7 तारीख से 16 तारीख तक की पूरी यात्रा में शामिल होकर लौटी श्री ललिता त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष डां प्रियंका शुक्ला दीदी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर आगमन पर शक्तिपीठ की बहनो और भाइयों ने उनका स्वागत किया और इस अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को धन्यावाद देने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया

 

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। बागेश्वर धाम के नेतृत्व में  7 तारीख  से 16 तारीख तक की पूरी  यात्रा में शामिल होकर लौटी श्री ललिता त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष डां प्रियंका शुक्ला दीदी। उन्होंने इस यात्रा को सनातन एकता की एक भव्य पहल बताया। उन्होंने कहा सनातन का अर्थ है शाश्वत यानी हमेशा रहने वाला जिसका कोई आरंभ या अंत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सनातन मानव मात्र की सेवा करना सिखाता हैं सनातन प्रेम ,सौहार्द ,सामंजस्य की प्रेरणा देता है इसीलिए जो राष्ट्र भक्त होगा वो सनातन धर्म का विरोध कभी नहीं करेगा और स्वयं को सनातनी समझकर राष्ट्र और, समाज के लिए का कार्य करेगा।

भारत में आतंकवाद ,गौहत्या और महिला शोषण जैसी घटनाओं से मुक्ति पाना है तो सब को एक होकर आगे आना होगा वरना बटोगे तो कटोगे। इस लिए अब जागृत होकर राष्ट्र के निमार्ण में आगे आओता की सुंदर और व्यवस्थित समाज और राष्ट्र की स्थापना हो सके।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्तिपीठ के सभी सदस्यों में वेद प्रकाश शर्मा, कन्नू अग्रवाल, ममता सोनी, दीपा गुप्ता, कमल चावला, शालू शर्मा, रूपम गुप्ता, प्रदीप पंडित आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai