अभाविप प्रयाग महानगर द्वारा संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन।

अभाविप प्रयाग महानगर द्वारा संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“भारतीय संविधान विविधता में एकता का सर्वोत्तम प्रतीक” – प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। अभाविप प्रयाग महानगर द्वारा संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन। संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर द्वारा कमला नेहरू नेचुरल इलेक्ट्रोपैथी इंस्टीट्यूट, रामबाग, प्रयागराज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने “भारत : एक संवैधानिक विचार” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने संविधान दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान निर्माण प्रक्रिया तथा भारतीय संविधान की मूल विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारतीय संविधान न केवल हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, बल्कि विविधता में एकता का सर्वोत्तम प्रतीक भी है। यह दस्तावेज हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।”

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

अभाविप प्रयाग महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा “सूरज” ने कहा कि “संविधान दिवस राष्ट्र की संविधान-स्मृति को सुदृढ़ करने का दिन है। युवाओं का दायित्व है कि वे संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारकर देश के विकास में योगदान दें। अभाविप सदैव छात्रों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम में विदित शुक्ला, अमन शुक्ला, उज्ज्वल मिश्रा, राहुल तिवारी, विनीत मिश्रा एवं प्रतीकेश्वरंद पाठक सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai