तीन बीएलओ सहायक अध्यापक ने किया 100% एसआईआर का कार्य, बीईओ मूरतगंज ने दी शुभकामनाएं।

तीन बीएलओ सहायक अध्यापक ने किया 100% एसआईआर का कार्य, बीईओ मूरतगंज ने दी शुभकामनाएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत् शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए जाने पर किए गए सम्मानित

 

कौशाम्बी। तीन बीएलओ सहायक अध्यापक ने किया 100% एसआईआर का कार्य, बीईओ मूरतगंज ने दी शुभकामनाएं। तीन बीएलओ सहायक अध्यापक ने 100%एसआईआर का कार्य किया है जिस पर बीओओ मूरतगंज हिना सिद्दीकी ने शुभकामनाएं दी है। गौरतलब हो कि इनमें से दो बीएलओ दिलीप कुमार और अरुण कुमार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

गौरतलब हो कि बूथ लेबिल अधिकारी (बीएलओ)के रूप में कार्यरत मूरतगंज ब्लाक के सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हथियाबीट दिलीप कुमार द्वारा बूथ संख्या 82 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चायल एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर अरुण कुमार द्वारा बूथ संख्या 113, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चायल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए जाने पर जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ अमित पाल द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किए गए हैं।बीएलओ के रूप कार्यरत एक अन्य सहायक अध्यापक फहीमुद्दीन के द्वारा बूथ संख्या 98 में एसआईआर का कार्य 100% पूर्ण किया गया है।खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज हिना सिद्दीकी के नेतृत्व में तीन बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने शत-प्रतिशत ‘एसआईआर’ का काम पूरा किया है। ‘एसआईआर’ (SIR) का मतलब “वोटर सत्यापन और पहचान का सत्यापन” से है, जिसमें मतदाता सूचियों की सटीकता सुनिश्चित करने का कार्य किया जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है और इस कार्य को अन्य बीएलओ के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने इन बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए ब्लाक के अन्य बीएलओ को भी इनसे प्रेरित होकर समय पर कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने आम मतदाताओं से भी परिगणना प्रपत्र अविलम्ब पूर्ण कर बीएलओ को जमा कराने की अपील की। गौरतलब हो कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एसआईआर कार्य के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है व भ्रमण कर एसआईआर के कार्य का जायजा लिया जा रहा है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai