विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत् शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए जाने पर किए गए सम्मानित
कौशाम्बी। दो बीएलओ दिलीप कुमार व अरुण कुमार ने एसआईआर का 100% किया कार्य,डीएम ने किया सम्मानित।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल ने अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेबिल अधिकारी के रूप में दिलीप कुमार (सहायक अध्यापक) द्वारा बूथ संख्या 82, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चायल एवं अरुण कुमार (सहायक अध्यापक) द्वारा बूथ संख्या 113, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चायल में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए जाने पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।










