थाना मंझनपुर पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

थाना मंझनपुर पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एकतरफा प्यार के चक्कर में गई थी महिला की जान

 

कौशांबी। थाना मंझनपुर पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। थाना मंझनपुर पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना मंझनपुर पर वादी राम मोहन पाण्डेय निवासी उनो थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी शादीशुदा बेटी जो मेरे घर आयी हुयी थी जिसको मेरे साढू के लड़के अजीत कुमार मिश्रा ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 408/25 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजीत कुमार मिश्रा पुत्र अरुण कुमार मिश्रा निवासी ओसा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं मृतका से एक तरफा प्रेम करता था और उसे अपने साथ रखना चाहता था मृतका अपने पति को छोड़कर मेरे साथ रहने के लिये तैयार नही थी, इसी बात को लेकर मैने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai