कौशाम्बी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, रोड संकेतों व सुरक्षा की दी गई जानकारी।

कौशाम्बी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, रोड संकेतों व सुरक्षा की दी गई जानकारी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यातायात माह – सघन वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान

 

कौशाम्बी। कौशाम्बी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, रोड संकेतों व सुरक्षा की दी गई जानकारी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में यातायात माह के तहत प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कौशाम्बी के साथ मिलकर कौशाम्बी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, रोड संकेतों तथा सुरक्षा की जानकारी दी गई तथा उनके पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। जनपद के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा नियमों का उल्लंघन जैसे काली फिल्म लगे वाहन,त्रुटिपूर्ण एवं फॉल्ट नंबर प्लेट,तीन सवारी,बिना हेलमेट,बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 422 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 1 वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।साथ ही लोगों को यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा महंगी नहीं — अमूल्य है। हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करें,सड़क पर संयमित एवं सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं। कौशाम्बी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता एवं सुरक्षा हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai