प्रयागराज में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय क्रमिक अनशन किये।

प्रयागराज में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय क्रमिक अनशन किये।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। प्रयागराज में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय क्रमिक अनशन किये। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को लेकर आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इसको लागू नहीं किया, लेकिन अभी तक इसको लागू नहीं किया गया है।

वही अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला ने बताया की अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को लेकर पूर्व में सरकार के द्वारा आश्वासन दिया गया था और उसको लेकर सरकार ने एक कमेटी भी गठित की थी। लेकिन अभी तक इसको लागू नहीं किया गया जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 22 अधिवक्ताओं की हत्या हो चुकी है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर यह अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पास नहीं किया गया, तो अधिवक्ता इसकी लड़ाई लड़ता रहेगा।

इस अनशन में सुशील कुमार पांडेय, श्यामधर मिश्रा, आनंद शंकर दुबे, पीयूष सिंह, आलोक कनौजिया, समीर पांडेय, पवन तिवारी, शैलू मिश्रा, दीपू गुप्ता, सलमान खान, राम गुप्ता, अनुपम सोनकर, मनीष पांडेय, आशीष मिश्रा, अरविंद सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, राहुल मिश्रा, संदीप त्रिपाठी, अमित शुक्ला, शानू यादव, कौशिक अग्रवाल, दीपक झा, देवेंद्र सिंह, कोशतुक तिवारी, गौरव पांडेय, अनूप यादव, छोटे भैया, साजन ओझा, लकी अस्थाना आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai