प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर गंगा पूजन संपन्न, मंगलकामनाओं के साथ हुआ पूजा अनुष्ठान।

प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर गंगा पूजन संपन्न, मंगलकामनाओं के साथ हुआ पूजा अनुष्ठान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर गंगा पूजन संपन्न, मंगलकामनाओं के साथ हुआ पूजा अनुष्ठान। पावन त्रिवेणी संगम तट पर आज गंगा पूजन का शुभ अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। आगामी माघ मेला 2025-26 के सफल आयोजन की कामना के उद्देश्य से आयोजित इस गंगा पूजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम स्थल पर आयोजित इस पूजन का नेतृत्व सौम्या अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज द्वारा किया गया। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि के साथ पूरा अनुष्ठान संपन्न हुआ।

पूजन के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा,पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ,नगर आयुक्त साई तेजा तथा भक्तों ने माघ मेले की शांतिपूर्ण और सफल व्यवस्था के लिए प्रार्थना की।

मेलाधिकारी ऋषिराज सहित प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। वातावरण में भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार स्पष्ट दिखाई दिया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai