मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। बीएलओ-बीएलए बैठक में मतदाता सूची की पारदर्शिता पर हुई चर्चा। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता और उद्देश्य को लेकर शहर विधानसभा अंतर्गत तहसील सदर के ग्राम मनकरा स्थित बूथ पर बैठक की गई। बैठक में भाजपा के अलावा किसी अन्य दल के बूथ लेवल एजेंट नहीं पहुंचे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक और बीएलओ ने अनुपस्थित मतदाताओं को सूचीबद्ध किया। मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं की भी लिस्ट को अंतिम रूप दिया। ग्राम पंचायत में एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण होने पर ग्राम प्रधान सना काशिफ ने सुपरवाइजर हरि राम और बीएलओ रामकिशोर को सम्मानित किया।
बैठक में मौजूद रहे राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता काशिफ खां ने बताया कि बसपा और कांग्रेस ने बाहरी व्यक्तियों को इस बूथ पर बीएलए नियुक्त किया था, जो पूरी प्रक्रिया के दौरान गायब रहे। सपा ने किसी को बीएलए नहीं बनाया था। बैठक में भाजपा के बीएलए मंगल सैन, विक्रमजीत सिंह विक्की, सलीम अल्वी, मुनीर अहमद आदि मौजूद रहे।










