मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय तिलक नगर कॉलोनी से पदाधिकारी व व्यापारी साथी इकट्ठा होकर कलेक्टेट पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी पदाधिकारी ने जोरदार नारे लगाए और यह कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की बैच पश्चिम उत्तर प्रदेश रामपुर में ही बननी चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी जी ने नगर मजिस्टेट शालिकराम को ज्ञापन दिया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा की पश्चिम उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की बेंच स्थापित कराया जाना अति आवश्यक है क्योंकि रामपुर जनपद की जनता व्यापारी समाज को अपने हक का न्याय प्राप्ति हेतु 500 किलोमीटर दूर चलकर इलाहाबाद भागना पड़ता है। जिसकी वजह से दूरी से परेशान होकर 80 प्रतिशत जनता व व्यापारी समाज को न्याय प्राप्त नहीं हो पता है जनपद रामपुर में बरेली गेट के निकट जजेज रोड पर सैकड़ो एकड़ भूमि हाई कोर्ट की बैच आने के इंतजार में खाली पड़ी है इस भूमि पर हाईकोर्ट की बैच बनाया जाना अति आवश्यक है।
जनपद रामपुर में हाईकोर्ट की बैच आने से कारोबार और व्यापार में बढ़ावा मिलेगा व जनपद रामपुर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी व बेरोजगारी समाप्त होगी इस संबंध में हमारे जनपद के सम्मानित समस्त अधिवक्ता भी लगातार उच्च न्यायालय की बेंच को लेकर मांग कर रहे हैं व्यापार मंडल अधिवक्तागण की इस मांग का सम्मान करते हुए प्रत्येक स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार हैं उसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन में जाकर अधिवक्ताओं के समर्थन में समर्थन पत्र दिया इस पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल पैदा हो गया।
इस अवसर पर अरविंद गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष, पुलकित अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, शरीफ रजा, संजय सिंघल, नासिर खान, मोहम्मद यासीन, लोकेश, शिवू खान, दिलशाद अहमद, शाहिद खुसरो, शाहरुख खान, सलीम अहमद, गुलफाम सैकड़ो की संख्या पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।










