फैक्ट्री से अल्फा पाईनिन चोरी कर लेने के आरोप में 03 गिरफ्तार, 08 ड्रम (लगभग 1400 किलोग्राम) अल्फा पाईनिन बरामद।

फैक्ट्री से अल्फा पाईनिन चोरी कर लेने के आरोप में 03 गिरफ्तार, 08 ड्रम (लगभग 1400 किलोग्राम) अल्फा पाईनिन बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। फैक्ट्री से अल्फा पाईनिन चोरी कर लेने के आरोप में 03 गिरफ्तार, 08 ड्रम (लगभग 1400 किलोग्राम) अल्फा पाईनिन बरामद। मैनेजर, सुपरमिन्ट एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, पनवडिया, बरेली रोड, थाना-सिविल लाइन्स, रामपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त गण .सत्यपाल सिंह पुत्र सुन्दरलाल निवासी 53, पट्टी कल्यानपुर, थाना सिविल लाइन्स, जिला-रामपुर .रोहित पुत्र रमेश चन्द्र निवासी विष्णु विहार, ज्वालानगर, सिविल लाइन्स रामपुर द्वारा उसी फैक्ट्री वर्कर होते हुए ने दो-तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर सुपरमिन्ट एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ,पनवडिया, बरेली रोड फैक्ट्री में लगे रिसीवर में से अल्फा पाईनिन (तारपीन का स्वरूप) चोरी कर लेने के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 479/25 धारा 306 बीएनएस बनाम सत्यपाल उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

अभियोग उपरोक्त की विवेचना के क्रम में दिनांक 17/18.12.2025 रात्री को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में नामित अभियुक्त गण .सत्यपाल सिंह पुत्र सुन्दरलाल निवासी 53, पट्टी कल्यानपुर, थाना सिविल लाइन्स, जिला-रामपुर 2.रोहित पुत्र रमेश चन्द्र निवासी विष्णु विहार, ज्वालानगर, सिविल लाइन्स रामपुर तथा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 3. मुरारी पुत्र स्व0 रामप्रकाश नि0 विष्णुविहार कालोनी ज्वालानगर थाना सिविल लाइन्स जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही से शिवापुरम के खण्डर से चोरी किये गये कुल 08 ड्रम में करीब 1400 कि0ग्रा0 अल्फा पाईनिन (तारपीन का स्वरूप) का तेल बरामद किया गया, गिरफ्तारी /बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढौत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai