राहुल इंटरनेशनल स्कूल में मीडिया के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं की गई ना ही मीडिया को बुलाया गया
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। राहुल इंटरनेशनल स्कूल में ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन। राहुल इंटरनेशनल स्कूल में ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक मुख्य अतिथि अंजनी सिंह के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंजनी सिंह ने कहा कि खेलों का आयोजन छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों जैसे कि फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल आदि में छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए।
राहुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस प्रकार के आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे। जिसमें राहुल इंटरनेशनल स्कूल धमोरा में देखा गया है की विद्यालय के अंदर प्राइवेट रूम में डबल बेड की क्या जरूरत होती है कृपया इस राहुल इंटरनेशनल रूम में डबल ब्रेक पलंग पड़ा हुआ है डबल यह जांच का विषय है क्योंकि स्कूल में पलंग किस काम आता है वहां टीचर डे पढ़ने आती हैं बच्चे पढ़ने आते हैं छुट्टी के वक्त अपने-अपने घर चले जाते हैं लेकिन विद्यालय के अंदर रूम में डबल बेड की परमिशन है या नहीं यह जिला विद्यालय निरीक्षक से बातचीत के बाद पता चल पाएगा की स्कूल में प्राइवेट रूम हो सकता है डबल बेड डाल सकते हैं या नहीं यह एक बहुत बड़ी जांच का विषय है।
विजेता
– फुटबॉल: राहुल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– क्रिकेट: मुरादाबाद पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– बास्केटबॉल: राहुल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– वॉलीबॉल: मुरादाबाद पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।










