मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। छ सूत्रीय मांगों को लेकर शहर विधायक आकाश सक्सेना को दिया ज्ञापन। आयुष हैल्थ वेलनेस सेंटर एवं योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बेनर तले जनपद के योग प्रशिक्षक पुरूष एवं महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को कृष्णा विहार कालोनी स्थित शहर विधायक के कार्यालय पर योग प्रशिक्षक राजीव कुमार प्रजापति के नेतृत्व में जनपद के सभी योग प्रशिक्षक एकत्र हुए। शहर विधायक आकाश सक्सेना को उन्होंने ज्ञापन सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को रखा। राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM)/ राज्य आयुष मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियुक्त अंशकालिक योग प्रशिक्षकों की मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। जिसमें प्रमुख मांगों में योग प्रशिक्षकों को अंशकालिक से पूर्णकालिक किया जाय ताकि चिकित्सालय में आने वाले सभी रोगियों को यौगिक चिकित्सा का पूर्ण रूपेण लाभ प्राप्त हो सके। महिला व पुरुष योग प्रशिक्षकों को समान कार्य व समान वेतन दिया जाय।
योग प्रशिक्षकों को श्रम मंत्रालय भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन गारंटी अधिनियम से आच्छादित किया जाए।
योग प्रशिक्षकों को कार्य करते हुए लगभग पांच वर्ष का समय हो चुका है, अतः हम सभी का भविष्य सुरक्षित किया जाए। प्रतिवर्ष नवीनीकरण प्रक्रिया को बंद कर स्वतः नवीनीकरण प्रक्रिया (Auto Renewal System) लागू किया जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)उत्तर प्रदेश शासनादेश पत्र संख्या 669/SPMU/NHM/HR/AYUSH/2024-25/4933 दिनांक पर 28/10/2024(Main streaming ayush) yoga specialist की तर्ज पर पूर्णकालिक कर 32000/ प्रति माह मानदेय प्रदान किया जाए।
ज्ञापन देने के दौरान उमेश कुमार, उमा शंकर, राजीव कुमार प्रजापति, सोनू चौहान, आरती, अर्चना गुप्ता, निशा गंगवार उपस्थित रहे।










