जनपद रामपुर में पंजाब नगर के श्री गणेश ज्वेलर्स पर रात्रि कुंवर लगाकर तिजोरी को काटने का प्रयास हुआ।

जनपद रामपुर में पंजाब नगर के श्री गणेश ज्वेलर्स पर रात्रि कुंवर लगाकर तिजोरी को काटने का प्रयास हुआ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद।  जनपद रामपुर में पंजाब नगर के श्री गणेश ज्वेलर्स पर रात्रि कुंवर लगाकर तिजोरी को काटने का प्रयास हुआ। चोरों ने दुकान के पीछे से कुंवर लगाकर तिजोरी को मोकले में से निकालकर तिजोरी को खोलने की कोशिश की गई जिसमें आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाने पर भाग निकले दुकान में से दो-तीन पायल और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दुकान स्वामी अरुण सिंह ने बताया की दो-तीन पायल रखी थी सिर्फ वही गया है, नगदी नहीं थी, और तिजोरी खोलने का बहुत कोशिश करी लेकिन तिजोरी का ताला काट लिया था तिजोरी को लोग नहीं खुल पाये।

यह घटना रात्रि 2:30 बजे की बताई गई है । दुकान स्वामी को दुकान के सामने वालों ने फोन कर उनको रात में ही बुलाया और 112 पर फोन करके सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। और थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बोलकर के आए की रिपोर्ट दर्ज कर दिए। पुलिस को तहरीर देने जाने की बात कही गई।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान की पीछे की दीवाल तोड़कर अंदर घुसकर सब कुछ खंगाल कर ले जाने का प्रयास किया।

हालांकि, तिजोरी को काटने में वे असफल रहे, लेकिन कुछ सामान चोरी करने में सफल रहे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai