कैमरी पुलिस पर पीड़ित ने लगाये कार्रवाई न करने को लेकर गंभीर आरोप, पुलिस की एसपी से की शिकायत।

कैमरी पुलिस पर पीड़ित ने लगाये कार्रवाई न करने को लेकर गंभीर आरोप, पुलिस की एसपी से की शिकायत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। कैमरी पुलिस पर पीड़ित ने लगाये कार्रवाई न करने को लेकर गंभीर आरोप, पुलिस की एसपी से की शिकायत। जनपद के थाना कैमरी पुलिस की शिकायत देखने को मिली है पीड़ित सुदेश निवासी ग्राम फेजनगर थाना कैमरी ने कचहरी पहुंचकर एसपी रामपुर से शिकायत की है उसने शिकायत में कहा है कि थाना कैमरी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था उस पर कैमरी पुलिस मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रही है झूठे झूठे आश्वासन दे रही है।

बतादे पीड़ित का विवाद ससुराल पक्ष से चल रहा है जबकि पीड़ित की पत्नी अपने पति के साथ है उसके घर वाले पत्नी को प्रताड़ित कर रहे हैं डरा रहे हैं धमका रहे हैं क्योंकि पीड़ित सुदेश ने आपस में दोनों की मर्जी से कोर्ट मैरिज किया था। वही सुदेश बहुत ज्यादा परेशान हो चुका है आज आखिर पीड़ित ने एसपी रामपुर की शरण ली है और थाना कैमरी पुलिस की शिकायत की है। जबकि पीड़ित का ऐसा भी आरोप है कि पुलिस की जिप्सी में से पुलिस के सामने उसके ससुर उसकी सास उसकी पत्नी को डरा धमकाकर गाड़ी में से जबरन उठाकर ले गए और उसको अगवा कर दिया। सुदेश का कहना है कि उसकी पत्नी का अभी तक कोई पता नहीं है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai