रामपुर में हाईवे रोड पर पिकअप और कार के बीच भीषण टक्कर एक व्यक्ति की मौत हो गई कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

रामपुर में हाईवे रोड पर पिकअप और कार के बीच भीषण टक्कर एक व्यक्ति की मौत हो गई कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर में हाईवे रोड पर पिकअप और कार के बीच भीषण टक्कर एक व्यक्ति की मौत हो गई कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मेन हाईवे रोड पर एक पिकअप और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा डीजी निवास के सामने हुआ, जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन पलट गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai