मुरादाबाद में स्कूल संचालक से रंगदारी तीन पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज।

मुरादाबाद में स्कूल संचालक से रंगदारी तीन पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद में स्कूल संचालक से रंगदारी तीन पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज। जनपद के थाना कटघर क्षेत्र में स्कूल संचालक से रंगदारी मांगने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि, आरोपियों ने उससे लगभग 4 लाख वसूल लिए हैं। कटघर के मोहल्ला बीच निवासी चंद्र मोहन सक्सेना ने कोर्ट के आदेश पर हरदोई के हथियाई बाम्हना निवासी अमरेंद्र कुमार शर्मा और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

चंद्र मोहन सक्सेना ने बताया कि वह कटघर के एक हेल्थ साइंस के अध्यक्ष हैं उनके अनुसार अमरेंद्र और उसके दो साथी उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहे थे आरोप पत्र में सक्सेना ने बताया कि 28 जुलाई को अमरेंद्र शर्मा ने उनके चिल्ड्रन एकेडमी के सामने खड़े होकर तस्वीरें लीं और यह तस्वीरें उन्हें व्हाट्सएप पर भेज कर कचहरी बुलाया चंद्र मोहन का कहना है कि उन्होंने कचहरी में अमरेंद्र को 70000 रुपए दिए इसके बाद पीड़ित ने अमरेंद्र के खाते में कुल लगभग‌ 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोप है कि इतनी रकम लेने के बाद भी आरोपी उन्हें झूठे मामलों में फसाने की धमकियां दे रहे हैं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया की विवेचना में जो भी मामला सामने आएगा उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai