एसपी राजेश कुमार के निर्देशन पर कौशांबी पुलिस का गोकशी करने वालो पर जोरदार प्रहार
कौशांबी। गोकशी अभियुक्तों की सराय अकिल पुलिस से मुठभेड़,एक घायल और एक गिरफ्तार। थाना सराय अकिल अन्तर्गत हुई गोकशी की घटना का एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल व एक अन्य साथी गिरफ्तार हुआ है। गौरतलब हो कि दिनांक 15.12.2025 को शिव प्रसाद निवासी ग्राम फकीराबाद थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना सराय अकिल पर सूचना दी गई कि दिनांक 14.12.2025 की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरी गाय को खोलकर ले जाकर काट दिया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सराए अकिल पर मु0अ0सं0 346/25 धारा 325 बीएनएस व धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देशित किया गया था। गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना सराय अकिल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि उक्त गोकशी की घटना के अभियुक्त उस्मानपुर से हसनपुर लिंक मार्ग पुरखास के शकील अहमद की आम के बाग के पास मौजूद है तथा पुनः ऐसी घटना को करने की फिराक में है। इस सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीमें उनको पकड़ने के लिए जैसे ही मौके पर पहुंची तो उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण हेतु कहा गया तो उन्होंने भागते हुए पुनः पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस द्वारा आत्म सुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है तथा एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा उसे भी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर घायल अभियुक्त ने अपना नाम सरताज उर्फ ताज पुत्र स्व० हयातुल्ला निवासी फकीराबाद थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी तथा पकडे गए अभियुक्त ने अपना नाम निहाल पुत्र आयुब निवासी फकीराबाद थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी बताया गया। अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर व दो आदद खोखा कारतूस 315 बोर, 04 चापड़, एक लकड़ी का गुटका, एक नायलान रस्सी व 1,340/- रुपये, बरामद हुआ। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछने पर उनके द्वारा अपने साथी कैश उर्फ मोनू व खालिद उर्फ गांठे के साथ मिलकर वादी की गाय को ले जाकर काटने की बात बतायी गयी, साथ ही यह भी बताया गया कि गौमांस को ले जाते समय हम लोगो को कुछ व्यक्तियों द्वारा देख लिया गया था, जिसके कारण हम लोग अपना घर छोड़कर भागे हुये थे।
घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। घायल / गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के गोकश हैं।










