जिलाधिकारी ने की नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने की नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। जिलाधिकारी ने की नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को उदयन सभागार में अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने नगर निकायों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना, 15वां वित्त आयोग, नगरीय पेयजल योजना, सीवरेज जल निकासी योजना एवं वंदन योजना आदि के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की निकायवार समीक्षा के दौरान सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराए जाय। उन्होंने नगर पंचायत, दारा नगर-कड़ाधाम में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना व सीवरेज के अन्तर्गत कुछ कार्य शुरू न पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर कार्य शुरू कराने एवं लापरवाह ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान नगर पालिका/नगर पंचायत करारी,भरवारी व अझुवा में प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांने सभी अधिशासी अधिकारियां से कहा कि मेन्टेनेन्स के कार्यों को समयबद्ध कराया जाय। कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन नगर निकाय की साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाय। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि मोबाइन नम्बर जारी किया जाय, जिस पर आमजन, सफाई कार्य से सम्बन्धित अपनी शिकायत/समस्या दर्ज करा सकें तथा शिकायत/समस्या प्राप्त होते ही त्वरित रूप से निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। आमजन की शिकातयों/समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाय। किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार एवं जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai