पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्यता पूर्ण हुआ समापन।

पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्यता पूर्ण हुआ समापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही पूर्ण समाज का विकास संभव है… डॉ प्रभु शंकर शुक्ला

 

पुरामुफ्ती, प्रयागराज। पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में तीन दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्यता पूर्ण हुआ समापन। प्रयागराज व कौशांबी के बॉर्डर पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में तीन दिवसीय भव्य वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आएं भारत सरकार रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य और विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रभु शंकर शुक्ला ने किया और कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही पूर्ण समाज का विकास संभव है यदि हमको अपने समाज में जागरूकता लानी है तो बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहद जरूरी है जिसके लिए हमको खेल से जुड़ना चाहिए।उदघाटन के अवसर पर जैसा कि पूर्व परंपरानुसार दीप प्रज्वलन और एनसीसी परेड की सलामी लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की परंपरानुसार विद्यालय के उत्कृष्ट खिलाड़ी और अभिभावक सम्मान करते है जिसके विजेता करन दिवाकर (खो -खो), सुमित कुमार, सुजीत कुमार(एथलेटिक्स), अर्जुन दिवाकर, आसू यादव, वर्षा, मानसी,दीक्षा यादव (बॉक्सिंग) को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में रंगोली पोस्टर और शतरंज के साथ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस का दबदबा रहा और भाषण प्रतियोगिता में येलो हाउस ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। शतरंज प्रतियोगिता में येलो हाउस के आदित्य केशरवानी ने मोहम्मद को पराजित करके स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया रेड हाउस के आर्यन कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। द्वितीय दिवस की प्रतियोगिता में सबसे पहले खो – खो की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भारत बॉयज ए ने भारत बॉयज बी को पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। 60 मीटर सटल दौड़ में अर्जुन दिवाकर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया रजत पदक सुमित कुमार यादव तथा कांस्य पदक सुजीत कुमार ने प्राप्त किया। इसी प्रकार लंबी कूद में बालिका वर्ग में आशू यादव प्रथम रंजना कुमारी द्वितीय तथा वर्ष तृतीय स्थान पर रही।छोटे बच्चों के लिए जलेबी दौड़ टॉफी दौड़ कोन दौड़ और 25 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें ग्रीन हाउस ने तीन स्वर्ण पदक दो रजत पदक तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार येलो हाउस ने दो रजत पदक और एक कांस्य पदक प्राप्त किया रेड हाउस ने एक स्वर्ण सहित कुल दो पदक प्राप्त किया। रस्सा कसी में ब्लू हाउस ने एकतरफा बाजी मारी। समापन के अवसर पर डॉक्टर शुक्ला ने कहा हम इस आयोजन को एक पर्व के रूप में मनाए जिससे हम यह प्रण लें की हम सब एकजुट होकर भारत की संस्कृति, विविधता, एकता और अखंडता के साथ लुप्त हो रही परंपरा को कायम रखने में अपना योगदान देते रहें और देश को विकसित देश की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करें।

विद्यालय के उप प्रबंधक प्रहस्त शुक्ला ने कहा कि खेल हमको अपने देश प्रदेश और जनपद को गौरव दिलाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होता है जैसे हम कई वर्ष से विद्यालय के लिए कर रहे हैं इस अवसर पर श्री शुक्ला ने भी कहा की यदि हम अपना बहुमुखी विकास चाहते हैं तो हमको खेल की मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। इस प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने 11 स्वर्ण पदक सहित कुल 28 पदक प्राप्त करके ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता जबकि पांच स्वर्ण सहित कुल 28 पदक के साथ रेड हाउस दूसरे स्थान पर रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी हाउस के इंचार्ज माला पटेल, पिंकी यादव, सविता प्रजापति, शिवांगी राठौर,प्रिया शर्मा के साथ जयंत पांडेय, गौरव पटेल, हेमंत मौर्य अशफाक अहमद, जितेंद्र वर्मा मोहम्मद यासीन, रिजवाना हसन, अर्चना शर्मा सहित कई अध्यापक, अध्यापिकाएं और एनसीसी समन्वयक अंशुमान सेन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा सचिव जगदीश कुमार मौर्य ने किया सभी का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका व चीफ प्रॉक्टर निर्मला पांडे ने किया। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक की भूमिका में शिव प्रकाश प्रजापति व उनके साथ विद्यासागर ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया जिसके लिए विद्यालय के क्रीड़ा सचिव जगदीश कुमार मौर्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और अगले वर्ष और बेहतर आयोजन के संकल्प के साथ डॉक्टर शुक्ला ने इस कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai