मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। बच्ची ब महिला के साथ बीच सड़क में मारपीट का हाई वोल्टेज ड्रामा घटना की वीडियो वायरल। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति बाइक अपनी मासूम बच्ची और पीछे बैठी एक महिला को लेकर डिप्टी गंज की ओर जा रहा था। अचानक आरोपी ने बीच सड़क बाइक रोकी, नीचे उतरा और सरेआम महिला व बच्ची पर हमला कर दिया। कुछ ही पलों में यह घटना तमाशे में बदल गई। राहगीरों के कदम थम गए और आसपास के दुकानदार सन्न रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी न किसी की सुन रहा था और न ही किसी की मान रहा था। वह महिला और मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटता रहा। लोगों ने दौड़कर बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। मारपीट के दौरान महिला सड़क पर चीख-चीखकर कहती रही, मैं सिर्फ तुमसे प्यार करती हूं, तुम्हारी कसम”, जबकि मासूम बच्ची की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल उठा बीच सड़क हुई यह घटना किसी पारिवारिक विवाद से आगे बढ़कर सार्वजनिक हिंसा का भयावह दृश्य बन गई।
पूरी घटना किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो को देखकर लोग स्तब्ध हैं और सवाल उठा रहे हैं कि सरेआम महिला और बच्ची से मारपीट करने वाले व्यक्ति पर पुलिस कब सख्त कार्रवाई करेगी।सबसे बड़ा सवाल यह है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक पुलिस या किसी उच्च अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने क्यों नहीं आई।
फिलहाल पूरे मुरादाबाद में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना यह होगा कि थाना सिविल लाइन पुलिस इस सनसनीखेज मामले का संज्ञान लेकर दोषी के खिलाफ कब और कैसी कार्रवाई करती है।










