मुरादाबाद में छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, रोडवेज बस स्टैंड पर हुई घटना पुलिस ने दर्ज किया मामला।

मुरादाबाद में छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, रोडवेज बस स्टैंड पर हुई घटना पुलिस ने दर्ज किया मामला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद में छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, रोडवेज बस स्टैंड पर हुई घटना पुलिस ने दर्ज किया मामला। पुलिस ने एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 20 दिसंबर 2025 को रोडवेज बस स्टैंड पर हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 21 दिसंबर 2025 को पकड़ा। जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को थाना मझोला क्षेत्र निवासी एक छात्र किताब लेने के लिएं घर से रोडवेज़ बस स्टैंड जा रही थी। जैसे ही वह काशीपुर बस अड्डे पर पहुंची युवक ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी शुरू कर दी।

छात्रा ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी पीड़िता के पिता ने इस संबंध में थाना कोतवाली में तहरीर की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में 132/ 2025 धारा 74 351/ बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन पर कार्यवाही करते हुए 21 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक संकल्प चौधरी ने अपनीं टीम के साथ आरोपी सोनू खान को गिरफ्तार कर लिया आरोपी जनपद फर्रुखाबाद का रहने वाला है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai