व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन, कसीओ यातायात सतेन्द्र तिवारी ने व्यापारियों के साथ की संवाद बैठक।

व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन, कसीओ यातायात सतेन्द्र तिवारी ने व्यापारियों के साथ की संवाद बैठक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन, कसीओ यातायात सतेन्द्र तिवारी ने व्यापारियों के साथ की संवाद बैठक। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कौशाम्बी स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।बैठक में थाना/चौकी क्षेत्रों के सर्राफा व्यापारी, उद्योगपति, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी द्वारा व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई एवं उनके समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, पुलिस-व्यापारी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग पर बल दिया। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।बैठक में व्यापारी सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी संवाद और विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai