पिपरी पुलिस,चरवा पुलिस और एसओजी टीम को मिली सफलता, लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार।

पिपरी पुलिस,चरवा पुलिस और एसओजी टीम को मिली सफलता, लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा

 

पिपरी, चरवा, कौशांबी। पिपरी पुलिस,चरवा पुलिस और एसओजी टीम को मिली सफलता, लुटेरे गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार। पिपरी पुलिस,चरवा पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने लुटेरे गैंग का पर्दाफाश कर मुठभेड़ में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि 16 दिसम्बर को थाना चरवा अंतर्गत दो पहिया वाहन सवार अज्ञात लोगों द्वारा शिवप्रयाग गार्डन के पास सुबह एक व्यक्ति के साथ लूट (5000/- रुपये, मोबाईल आदि) की घटना की गयी एवं थाना पिपरी अन्तर्गत 16 दिसम्बर को ही मोटर साईकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा 02 भिन्न-भिन्न लूट की घटनायें की गयी थी जिनके सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा उपरोक्त घटनाओ के अनावरण हेतु साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की सहायता लेकर, मुखबिर को लगाकर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों तथा लूट के संदिग्ध अभियुक्तों के यहा दबिश दी जा रही थी तथा अलग अलग संवेदनशील स्थानो पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी।

सोमवार 22 दिसंबर की भोर मे चौकी प्रभारी चायल जो कस्बा मनौरी में चेकिंग कर रहे थे उनके द्वारा थानाध्यक्ष पिपरी को अवगत कराया की मनौरी पुल से तीन मोटरसाइकिल पर पांच अज्ञात व्यक्ति जो संदिग्ध हैं तेज गति से चेकिंग से भागते हुए कस्बा चायल की तरफ आ रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष पिपरी और एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ कस्बा चायल की तरफ गए तभी सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोग पुलिस को देखते ही अपनी मोटरसाइकिल वापस घुमाकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, चौकी प्रभारी चायल द्वारा भी अपनी फोर्स के साथ सामने से आकर उक्त मोटरसाइकिल सवार लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर अपने आप को घिरता देख वे लोग चायल से चरवा जाने वाले मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा वायरलेस सेट से चरवा मोबाइल को भी अवगत कराया गया जिस पर प्रभारी निरीक्षक चरवा द्वारा भी अपनी टीम के साथ उक्त मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई तत्पश्चात गुगुवा का बाग के पास उक्त तीन मोटरसाइकिल पर सवार 5 अज्ञात लोगों को आमने-सामने से पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया जिसमें से एक अभियुक्त मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा तथा मोटरसाइकिल सवार 04 अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। भाग रहे अभियुक्त का थानाध्यक्ष पिपरी और एसओजी प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ पीछा किया गया। अभियुक्त द्वारा भागते हुए पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया पुलिस टीम द्वारा अपने को सुरक्षित करते हुए अभियुक्त से आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया परंतु अभियुक्त द्वारा भागते हुए पुनः पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिस पर जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें से एक गोली भाग रहे बदमाश के पैर में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।

अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उनका नाम 1) सचिन पुत्र राम बहादुर निवासी रतगहाँ थाना चरवा कौशांबी 2) सोनू उर्फ अभिषेक कुमार पुत्र कमलेश पासी निवासी भागलपुर मुंडेरा धूमनगंज प्रयागराज 3) सुजल उर्फ श्रेयजल भारतीया पुत्र कमलेश भारतीया निवासी चकिया प्रयागराज 4) अंकित पासी पुत्र सुरेंद्र पासी निवासी चकिया प्रयागराज (मुठभेड़ मे घायल) 5) बाबू राइडर उर्फ ओमी पासी पुत्र झुलूर पासी निवासी चकिया प्रयागराज बताया गया। अभियुक्तों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल फोन, 5200 रुपये नगद, दो अदद अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्त सचिन की निशानदेही 01 कैमरा व उसका स्टैंड बरामद किया गया। पर घायल अभियुक्त अंकित को तत्काल आवश्यक चिकित्सीय सहायता हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा जनपद कौशाम्बी मे हुई घटनाओं के साथ ही थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज अंतर्गत हुयी लूट की घटना का भी सफल अनावरण करते हुये माल बरामद किया गया।

अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम सभी ने मिलकर दिनांक 16-12-2025 की सुबह चरवा मे शिवप्रयाग गार्डन के पास एक व्यक्ति से उसका मोबाइल फोन, ₹5000, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, गाड़ी की चाबी, बैग लूटा था तथा उसके पश्चात उनके द्वारा मनौरी पुल के पास तथा वन्दराही बाग के पास दो अलग-अलग जगह दो लोगों से मोबाइल फोन एटीएम कार्ड, बैग और रुपए लूटे थे तथा दिनांक 17-12-2025 को उनके द्वारा थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के मंदरी मे रेलवे डॉट पुल के पास एक व्यक्ति से उसकी मोटरसाइकिल, उसका फोन, कैमरा, कैमरा स्टैंड आदि लूटा गया था। मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि एक मोटरसाइकिल हम लोगों ने हनुमान मंदिर सिविल लाइन के पास से चुराई थी, एक मोटरसाइकिल रेलवे पुल के पास से कैमरामैन से लूटी थी।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि मंदरी से लूटे गए कैमरा और स्टैंड को सचिन ने अपने गांव के पास कहीं छुपा दिया है जिसकी निशान देही पर उपरोक्त माल को बरामद किया गया, उपरोक्त अभियुक्तों से बरामद 11 मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर बताया गया कि ये मोबाईल फोन हम लोगों ने जनपद कौशाम्बी व जनपद प्रयागराज में अलग-अलग जगह से लूटे थे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai