जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
कौशांबी। प्रसव केन्द्रों पर न्यूबार्न बेबी के उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें संबंधित- डीएम डॉ अमित पाल। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की।जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि विशेष ध्यान देते हुए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चां को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।
आशाओं के साथ नियमित रूप से बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा के साथ ही आशाओ के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाय कि वे नियमित चेक-अप करायें एवं आयरन फोलिक एसिड टेबलेट भी खाएं। उन्हांने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से एच.आर.पी. महिलाओं की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि एच.आर.पी. महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित जॉच के साथ ही आशाओं को सक्रिय रखा जाय एवं प्रसव की ड्यूडेट के अनुसार पहले से ही आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करा लिया जाय। एच.आर.पी. का कारण क्या है, इसका भी रिकार्ड रखा जाय। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा एवं सिराथू को नॉट रिपोर्टेड प्रसव पर ध्यान देते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने एस.एन.सी.यू. की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि समिति बनाकर एस.एन.सी.यू. के समुचित तरीके से क्रियाशीलता के दृष्टिगत चेकलिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि सभी प्रसव केन्द्रों पर न्यूबार्न बेबी के उपचार से सम्बन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाय। सभी प्रसव केन्द्र रात्रि में क्रियाशील रहें एवं सभी में जॉच भी क्रियाशील रहें व चिकित्सक उपस्थित रहें।
उन्होंने बाल मृत्युदर की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि बाल मृत्यु के कारणों का अध्ययन कर एस.ओ.पी. तैयार किया जाय, ताकि इसे न्यूनतम/रोका जा सकें। उन्हांने सैम एवं मैम बच्चां को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने एवं आभा आई.डी. व एन.सी.डी. स्क्रीनिंग में और प्रगति लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सीएचओ के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाय तथा ठीक प्रकार से कार्य न करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाय। उ
न्होंने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को एम्बुलेन्स सेवा को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं सी.एम.एस. डॉ. सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।










