राष्ट्र पति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला का हिजाब खींचने पर सपा का प्रदर्शन। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा गत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के हिजाब पर हाथ लगाने की घटना को महिला सम्मान के खिलाफ बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर महिला सभा की पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
सपा महिला सभा यमुनापार इकाई की अध्यक्ष सत्यभामा मिश्रा के नेतृत्व में महिला सभा की पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय मेप्रदर्शन के दौरान कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला के हिजाब पर हाथ लगाने, उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा महिला सम्मान के खिलाफ की गई टिप्पणी इनकी महिलाओं के प्रति दूषित मानसिकता को दर्शाता है।ऐसा देश की संस्कृति एवं सभ्यता के खिलाफ है। सपा महिला सभा ने ऐसी दूषित मानसिकता वालों को पद से हटाने एवं आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
इस दौरान महिला सभा की यमुनापार अध्यक्ष सत्यभामा मिश्रा, सारिका यादव, कमलेश केसरवानी, रानी देवी, पप्पी देवी, सुशील यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।










