ग्रामीण भारत, किसान और सामाजिक न्याय के मुद्दे, चौध राजनैतिक री चरण सिंह के राजनीति के केंद्र में शामिल रहे।

ग्रामीण भारत, किसान और सामाजिक न्याय के मुद्दे, चौध राजनैतिक री चरण सिंह के राजनीति के केंद्र में शामिल रहे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

123वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन, सपा कार्यालय में गोष्ठी कर किसानों के मसीहा के जीवन पर की गई चर्चा

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। ग्रामीण भारत, किसान और सामाजिक न्याय के मुद्दे, चौध राजनैतिक री चरण सिंह के राजनीति के केंद्र में शामिल रहे।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के 123 वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में आज उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया गया।तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में सपा नेताओं ने उनके राजनैतिक सफरनामे की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत, किसान एवं सामाजिक न्याय के मुद्दे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह जी की राजनीति के केंद्र में रहे।

जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने देश के किसानों को उनकी उपज का मूल्य दिलाने के लिए आवाज उठा कर किसानों का मनोबल ही नहीं बढ़ाया बल्कि उनके उत्पाद के बिक्री की गारंटी भी दिलाई। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने स्व चरण सिंह को सामाजिक न्याय का प्रबल पक्षधर बताया। कहा कि इमरजेंसीके बाद कांग्रेस के विरोधी खेमे में जनसंघ भी शामिल रहा लेकिन वैचारिक मतभेद के चलते आगे अलगाव हो गया जिसके चलते जनता पार्टी, लोकदल की नीव पड़ी। यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद ने कहा कि चौधरी साहब कोसमाज का हर शोषित, पीड़ित वर्ग अपना नेता मानता रहा।

प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि भारत के विकास का रास्ता गांव से होकर जाता है। उनकी नीतियां किसानों, खेती, पशुपालन, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने वाली रही हैं। जमींदारी उन्मूलन, चकबंदी जैसे कार्यक्रम भूमिहीनों, कमजोर वर्गों को राहत पहुँचाने वाली थी।

इस अवसर पर सर्व अनिल यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पू लाल निषाद, दान बहादुर मधुर, कृष्णमूर्ति सिंह, नरेन्द्र सिंह, कमला यादव, रावेन्द्र उर्फ़ रवि मिश्रा, महबूब उस्मानी, राम सुमेर पाल, मृत्युंजय पाण्डेय, विजय यादव, नाटे चौधरी, शांति प्रकाश पटेल, राम अवध पाल, दिनेश यादव, मो सऊद,के के यादव, विनय कुशवाहा, सचिन श्रीवास्तव, अशांजाळ, रूप नाथ यादव, विजय मुन्ना, मो जैद एडवोकेट, माधवनद चौरसिया आदि ने भी अपने विचार रखे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai