सरफराज खान की रिपोर्ट
प्रयागराज। डेरी संचालक के साथ हुई मारपीट, पुलिस नही की कोई कार्यवाही। थाना धूमनगंज के राजरूपपुर चौकी अंतर्गत कसारी मसारी निवासी कल्लू ने कुछ लोगो के ऊपर आरोप लगाया कि उसके साथ कुछ लोगो ने मारपीट किये है।
वही पीड़ित कल्लू ने राजरूपपुर पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत किया है कि गाय भेस पालकर दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 23 दिसम्बर 2025 को लगभग 8:30 बजे डेरी पर कुछ लोग आकर मेरे साथ सरिया और डंडो से मारपीट किया और मोबाइल लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
वही पीड़ित ने बताया कि इन लोगो के दहशत से मेरा परिवार डरा सहमा है और अभी तक पुलिस कोई भी कार्यवाही नही की है।










