महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन।

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

रामपुर। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा रामपुर के तत्वावधान में भारत रत्न, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वक्ताओं ने महामना मालवीय जी के जीवन चरित्र, शिक्षा जगत में उनके अतुलनीय योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मालवीय जी का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मेलन में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा के प्रसार एवं सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। डॉ प्रियंका शुक्ला, सभासद श्वेता शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी अवधेश शर्मा, रजनी भारद्वाज, मीना भारद्वाज, मृदुल शर्मा, जागेश्वर दीक्षित, अनिल वशिष्ठ दीपक शर्मा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai