मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। अवैध खनन की कवरेज कर रहे पत्रकार से मारपीट, मोबाइल छीनकर वीडियो किया डिलीट। थाना कटघर क्षेत्र के देवापुर इलाके में अवैध खनन की कवरेज कर रहे एक पत्रकार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कवरेज के दौरान दबंगों ने पत्रकार का मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें रिकॉर्ड किया गया वीडियो डिलीट कर दिया।
पीड़ित पत्रकार ने घटना की शिकायत थाना कटघर पुलिस से की है। शिकायत के अनुसार, वह देवापुर इलाके में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचा था, जहां खनन से जुड़े लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीनकर सबूत मिटाने के उद्देश्य से वीडियो डिलीट कर दिया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










