रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खनन मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद में अवैध उपखनिज/मिट्टी के खनन एवं परिवहन के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के अंतर्गत विशेष कन्ट्रोल नम्बर 8679072802 जारी किया गया है। जनपद में कहीं पर भी यदि अवैध उपखनिज अथवा मिट्टी का खनन या परिवहन किया जाना संज्ञान में आता है, तो उसकी सूचना बिना किसी संकोच के तत्काल कन्ट्रोल रूम नम्बर पर उपलब्ध कराई जाए।

इस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता, प्राथमिकता एवं त्वरितता के साथ लेते हुए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खनन एवं राजस्व अधिकारियों को तत्काल प्रेषित किया जाएगा, ताकि मौके पर पहुँचकर कठोर एवं विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों पर नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai