भारतीय राजनीति के शिखर, आदर्श एवं भाजपा की बुनियाद की बुनियाद के पत्थर हैं अटल जी- नन्दी।

भारतीय राजनीति के शिखर, आदर्श एवं भाजपा की बुनियाद की बुनियाद के पत्थर हैं अटल जी- नन्दी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विरोधी भी उनकी वाणी और राजनैतिक कार्यशैली के थे प्रशंसक, पीएम मोदी के नेतृत्व में आकार ले रहा अटल जी के सपनों का भारत: महेश चंद्र

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर दक्षिणी विधानसभा के सम्मेलन का हुआ आयोजन

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। भारतीय राजनीति के शिखर, आदर्श एवं भाजपा की बुनियाद की बुनियाद के पत्थर हैं अटल जी- नन्दी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर बैरहना स्थित परिणय गेस्ट हाउस में शहर दक्षिणी विधानसभा के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी राजनीति के शिखर हैं, आदर्श हैं। भारतीय जनता पार्टी की बुनियाद का पत्थर हैं। वो बीज हैं जिसने आज इतने विशाल वृक्ष का रूप लिया है। अटल बिहारी बाजपेयीं जैसा दूरदर्शी नेता, कुशल वक्ता, कवि और साहित्यकार भारतीय राजनीति के लिए एक वरदान जैसा है। उन्होंने सदैव व्यक्तिगत हित से ज्यादा पार्टी के हित को आगे रखा और पार्टी के हित से ज्यादा देश के हित को आगे रखा। भारत के साथ ही वैश्विक राजनीति में भी उनकी एक अमिट छाप है। विरोधी भी उनकी वाणी और राजनैतिक कार्यशैली के प्रशंसक थे। यही कारण है कि उन्हें राजनीति का अजातशत्रु कहा जाता है यानी जिसका कोई शत्रु न हो।

मंत्री नन्दी ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में दुनिया के तमाम ताकतवर देशों के विरोध को दरकिनार करते हुए परमाणु परीक्षण की अनुमति दी। पोखरण का वह परमाणु परीक्षण एक नए भारत का उदय था। एक सशक्त और समर्थ भारत। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, सर्व शिक्षा अभियान, संचार क्रान्ति को आगे बढ़ाते हुए नई टेलीकॉम नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से भविष्य के भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के अभियान को नई गति और नई ऊंचाई दी। कारगिल युद्ध में भारतीय सेनाओं के अद्वितीय पराक्रम और पाकिस्तान की पराजय में अटल जी के सशक्त राजनैतिक नेतृत्व ने निर्णायक भूमिका निभायी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि “जब तक पाकिस्तान के कब्जे में भारत की एक इंच जमीन है, तब तक कोई वार्ता नहीं होगी।”

मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में अटल जी के सपनों का भारत आकार ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सच्चे उत्तराधिकारी के रूप में अटल जी के राष्ट्र प्रथम के संकल्प को नई मजबूती प्रदान की है। आज पूरी दुनिया भारत की चमक और धमक को महसूस कर रही है। नया भारत सांस्कृतिक, आर्थिक और सामरिक रूप से वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है। अटल जी के नेतृत्व में एक समय भारतीय जनता पार्टी के केवल दो सांसद हुआ करते थे। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। सबसे ज्यादा सांसदों और विधायकों वाली पार्टी है। यह अटल जी के त्याग और तपस्या का परिणाम है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, प्रदेश सह संयोजक राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान शैलेश पांडेय, महानगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार केसरवानी झल्लर, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। संचालन पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai