जनपद रामपुर के थाना सैफनी पुलिस द्वारा अपने परिवार से गुम हुए 03 गुमशुदा को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। जनपद रामपुर के थाना सैफनी पुलिस द्वारा अपने परिवार से गुम हुए 03 गुमशुदा को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मुस्कान, मिशन शक्ति 5.0 व आपरेशन स्माइल” के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहबाद के पर्यवेक्षण में थाना सैफनी पुलिस द्वारा शासन व उच्चाधिकारीगणो द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के तहत कार्यवाही करते थाना सैफनी पर प्राप्त शिकायतो पर तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना सैफनी द्वारा गुमशुदा महिला/पुरूषो की बरामदगी हेतु टीम गठित कर “आपरेशन मुस्कान, मिशन शक्ति 5.0 व आपरेशन स्माइल” के तहत आश्रय गृहो, रेलवे स्टेशनो व अन्य स्थानो पर गुम/बिछड चुके गुमशुदा को तलाश किया गया।

वही अपनो से मिल कर गुमशुदा व उनके परिवारजनो के चेहरे खिल उठे तथा उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा सैफनी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रंशसा की जा रही है।

गुमशुदा/बिछडे व्यक्तियो में राहुल शर्मा पुत्र रामभगवान नि0ग्राम सराय इमाम थाना सैफनी जिला रामपुर, निभा पत्नी सुनिल कुमार नि0 छितौनी रोड कस्बा व थाना सैफनी जिला रामपुर, मुकेश उर्फ बादू पुत्र नामालूम हाल निवासी ग्राम बिसौली तालाब थाना सैफनी जिला रामपुर स्थाई पते की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 नरेश कुमार उपाध्याय (मिशन शक्ति टीम प्रभारी), उ0नि0 अमरपाल सिंह, का0 सौरभ सैनी, म0का0 मन्जू यादव, का0 नौशाद अली।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai