रामपुर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सिविल लाईन थाना का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा के साथ राजेश शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रामपुर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सिविल लाईन थाना का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा आज दिनांक 30.12.2025 को सिविल लाईन थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि एवं उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना परिसर में स्थित मिशन शक्ति केन्द्र,कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष,मालखाना, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा आगन्तुक कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। साफ–सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख प्रबंधन, विवेचना की गुणवत्ता व महिला सम्बन्धी प्रकरणों में संवेदनशील व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai