आरटीसी परिसर में आरटीसी प्रभारी के पद पर तैनात उ0नि0 सर्वेश कुमार, जो सेवा निवृत्त हो रहे हैं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। आरटीसी परिसर में आरटीसी प्रभारी के पद पर तैनात उ0नि0 सर्वेश कुमार, जो सेवा निवृत्त हो रहे हैं। सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उ0नि0 श्री सर्वेश कुमार के दीर्घ, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी, लाइन सहित आरटीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। मौजूद अधि0/कर्म0 गणो द्वारा उ0नि0 सर्वेश कुमार के अनुभव, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए उनके सेवाकाल के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai