मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रेडिको खेतान लिमिटेड में अपर पुलिस अधीक्षक के अनुराग सिंह ने किया निरीक्षण। आज दिनांक 30.12.2025 को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह द्वारा जिला ऑफ-साइट आपदा प्रबंधन योजना रिहर्सल के अन्तर्गत रेडिको खेतान लिमिटेड, रामपुर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान किसी औद्योगिक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही, सुरक्षा प्रबंधों की जांच तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र का व्यावहारिक परीक्षण किया गया।
मॉकड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, फैक्ट्री प्रबंधन एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अभ्यास के दौरान अलार्म सिस्टम, निकासी मार्ग, प्राथमिक उपचार, दमकल व्यवस्था एवं आपसी समन्वय की प्रभावशीलता को परखा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मॉकड्रिल उपरान्त उपस्थित अधिकारियों एवं फैक्ट्री प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।










