नीट NEET की तैयारी कर रही एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
अमरौहा। अमरोहा के धनौरा क्षेत्र से एक बेहद दुखद चौंकाने वाला मामला सामने आया। जनपद अमरोहा के धनौरा क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्रा ने हाल ही में फास्ट फूड का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जांच में छात्रा के मस्तिष्क में गोभी के कीड़े (परजीवी) के पहुंचने की पुष्टि की, जिससे दिमाग में करीब 25 गांठें बन गई थीं। इसी गंभीर संक्रमण के चलते छात्रा की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई।छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्वच्छ और खुले में बिकने वाले फास्ट फूड के सेवन से इस प्रकार के खतरनाक परजीवी शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें और साफ-सुथरे स्थानों से ही भोजन करें। मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।










