मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। रेलवे विभाग वार्ता के बाद ही दुकानों पर करे कार्यवाही- रुचि वीरा। जनपद मुरादाबाद में प्रेस वार्ता करते हुए सपा सांसद रुचि वीरा ने कह कि, रेलवे द्वारा अभी कुछ महीने पहले ही लोगों को दुकानें दी गईं थीं और अब उन्हीं के द्वारा दुकानें अवैध बताकर गिराई जाने की बातें की जा रहीं ।
हैं जबकि इस प्रक्रिया में ज़्यादा जल्द बाजी नहीं करनी चाहिए और रेलवे विभाग को बेठ कर दुकान दारों से बात करनीं चाहिए और उनकों दुकानें खाली करने का समय देना चाहिए आप को बतादें कि रेलवे द्वारा 160 दुकानों को अवैध मान कर खाली करने के लिएं चिन्हित किया गया था जिसके बाद विधायक रितेश गुप्ता व दुकानदारों की ओर से रेलवे को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।










