समाजवादी नेता, पूर्व सांसद स्व. राजनारायण एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व एमएलसी स्व. जवाहर सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। समाजवादी नेता, पूर्व सांसद स्व. राजनारायण एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व एमएलसी स्व. जवाहर सिंह यादव की पुण्यतिथि  पर दी गई श्रद्धांजलि। देश की समाजवादी राजनीति के पुरोधा, निर्भीक जननेता और पूर्व सांसद स्वर्गीय राजनारायण एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व जवाहर सिंह यादव की पुण्यतिथि 31 दिसंबर को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई ।दोनों महा पुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत गोष्ठी आयोजित कर याद किया गया।

एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. राजनारायण भारतीय राजनीति में सादगी, संघर्ष और सिद्धांतों के प्रतीक रहे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषित-वंचित वर्गों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।वहीं स्व जवाहर सिंह यादव ने डॉ डॉ लोहिया जी की नीतियों को आजीवन आगे बढ़ाया।

जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि स्व. राजनारायण का नाम लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष से विशेष रूप से जुड़ा है। उन्होंने सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाही प्रवृत्तियों के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज़ उठाई। आपातकाल के दौर में उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनकी ईमानदारी, स्पष्टवादिता और जनपक्षधर राजनीति आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि वे न केवल एक कुशल सांसद थे, बल्कि एक विचारशील समाज सुधारक भी थे। समाजवाद, समानता और सामाजिक न्याय उनके राजनीतिक जीवन के मूल आधार रहे। उन्होंने सदैव कहा कि राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा होना चाहिए।

स्व. राजनारायण की जयंती पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। यह अवसर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेने का है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्व श्री डॉ मानसिंह यादव, अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,धर्म राज पटेल, अमर नाथ मौर्य, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट,योगेश यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह,महबूब उस्मानी, अजय यादव, महेन्द्र निषाद, आर. एन यादव, शांति प्रकाश, मुलायम यादव, संतोष यादव,कुलदीप यादव,मृत्युंजय पाण्डेय, नाटे चौधरी, अरविन्द वर्मा, संगम लाल मौर्य,हरे कृष्ण ओझा, मो जैद एडवोकेट, सचिन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai