नववर्ष के अवसर पर पत्रकार बंधुओं के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम
रामपुर सिटी रिपोर्टर प्रशांत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी साथ में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने पत्रकारों को किया सम्मानित।
नववर्ष की मध्य संध्या के अवसर पर जिलाधिकारी अजय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद के समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को शॉल ओढ़ाकर, पेन एवं पेन ड्राइव भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।










