रामपुर ARTO ने 948 ड्राइविंग लाइसेंस की जब्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही, जारी रहेगा अभियान

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। रामपुर ARTO ने 948 ड्राइविंग लाइसेंस की जब्त। जनपद  में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। 01 जनवरी सन 2025 से अब तक नियमों का उल्लघंन करने वाले 948 वाहन चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने निरस्त कर दिए हैं।

एआरटीओ द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ओवरलोड वाहन संचालक को नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों तेज गति से वाहन चलाने वालों और खतरनाक तरीके से टिप्पलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। एआरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि कुल 948 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

एआरटीओ के अनुसार बढ़ते सड़क हादसों देखते हुए इस अभियान को अधिक सख्त किया गया है। विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों पर नजर रखी जा रही है। क्योंकि ये इसके अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाने और नियमों का उल्लघंन करने वालो टिपलिग करने वाले चालकों के खिलाफ भी चालान और लाइसेंस जब्ती की कार्रवाई की गई है। एआरटीओ में स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

परिवहन विभाग की सख्ती से सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों में चाकू रखता बढ़ी है। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का पालन करके ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। विभाग ने सभी वाहन चालको से यातायात नियमों का पालन करने सुरक्षित गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में गाड़ी न चलने की अपील की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai