कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

रामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक रामपुर की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शीत ऋतु के दौरान कोहरे की संभावित स्थिति को देखते हुए एनएचआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर प्राथमिकता के आधार पर सड़क के दोनों ओर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड एवं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। साथ ही टोल प्लाजा पर निरन्तर एनाउंसमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके।

दुर्घटना संभावित स्थलों पर टेबल-टॉप ब्रेकर एवं अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल कराने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, ब्लिंकर लाइट एवं संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।

एनएचएआई अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ स्थानों पर अवैध कट बनाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। प्रभारी अधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

*No Helmet No Fuel* अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 112 पेट्रोल पंपों की जांच की गई, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर कुल रूपये 45,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

एआरटीओ द्वारा यह जानकारी दी गई कि जनवरी से नवम्बर माह तक ओवरस्पीडिंग के 2407, बिना हेलमेट 8190, बिना सीट बेल्ट 2421, रॉन्ग साइड 595, ओवरलोडिंग के 908 प्रकरणों में चालान किए गए हैं तथा 824 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं पुलिस विभाग द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 10,849 चालान किए गए।

शिक्षा विभाग एवं एआरटीओ को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक, जागरूकता अभियान एवं विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai