आप बुजुर्ग हो सकते हैं, लेकिन बेसहारा नहीं क्योंकि हम आपका सहारा बनकर आपको जीवन मे बड़ी राहत देंगे- डीएम।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। आप बुजुर्ग हो सकते हैं, लेकिन बेसहारा नहीं क्योंकि  हम आपका सहारा बनकर आपको जीवन मे बड़ी राहत देंगे- डीएम। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दूरदराज से आए असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद नागरिकों को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरित किए।

शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड के कारण असुविधा का शिकार न हो, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनपद में निरंतर चलाए जा रहे राहत कार्यों के अंतर्गत अब तक तहसील सदर में 1573, स्वार में 909, टाण्डा में 791, मिलक में 909, बिलासपुर में 1000 तथा शाहबाद में 989 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 6171 जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए गए हैं।

शीतलहर के दृष्टिगत निरंतर सर्वे करते हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए तथा किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रहने दिया जाए।

प्रशासन जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

किसी भी जरूरतमंद को कम्बल की आवश्यकता है तो जिला प्रशासन या तहसील प्रशासन से संपर्क करें। ऐसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के बारे में पता चलने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार से सम्पर्क करें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai