मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
पाकबड़ा, मुरादाबाद। एक हज़ार चालीस ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल। जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक के पास से एक हज़ार चालीस ग्राम अवैध चरस बरामद की गई! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाय जा रहे चेकिंग अभियान के तहत नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार युवक सलमान पुत्र स्व महमूद निवासी जामा मस्जिद वारसी नगर गली नम्वर तीन थाना मुग़लपुरा मुरादाबाद पाकबड़ा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी पुलिस द्वारा पूछताछ और तलाशी में उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पता चला है कि इस अवैध चरस को आसपास के लोगों और टीएमयू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को सप्लाई करता है।
पाकबड़ा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा है पाकबड़ा पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। जिससे की नए युवा इस तरह के नसे का शिकार ना हो सके।










