श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर के उद्घाटन में बोले नेता प्रतिपक्ष
शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर प्रशासन द्वारा लगाई रोक पर राधा कृष्ण की प्रतिमा लगाई गई
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में मूर्ति लगाना अपराध नहीं, सरकार डरी हुई है -माता प्रसाद पाण्डेय। उत्तरप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा है कि माघ मेला क्षेत्र मे स्थित पंडाल में मूर्ति लगाना कोई अपराध नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने आज माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 6 में स्थित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता में अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई सरकार प्रशासन का इस्तेमाल करके सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, फर्जी मुक़दमे तथा अन्य तरीके अपनाकर परेशान करना चाह रहीं है। कहा कि लोकतंत्र में विचार चलता है डंडा नहीं। लेकिन भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाह रही है।हर संवैधानिक संस्थाओं को विपक्षी पार्टी के नेताओं को हतोत्साहित करने में इस्तेमाल कर रही है। यह रवैया अधिनायक वादी, तानाशाही का प्रतीक है। जिसका आने वाले समय में जनता जवाब देगी।
मेले की व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार के समय से कई गुना बजट का आवंटन तो हुआ है लेकिन मेला शरू होने में दो दिन शेष हैं और काम अभी आधा भी नहीं पूरा हुआ है। सरकार डीग मारती है व्यवस्था नहीं देती यही कारण है कि जिनके दम पर मेला लगता है साधु, संत भी सुविधाओं को लेकर आये दिन अनसन करते नजर आ रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन द्वारा नाव की जगह स्टीमर के अधिक इस्तेमाल पर कहा कि ऐसा करना गरीबों की रोजी रोटी ख़त्म कर उनकोभुखमरी के कगार पर खड़ा करने जैसा कार्य है।
शिविर के संस्थापक संदीप यादव पर फर्जी मुकदमा लगाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रशासन और सरकार लोकतान्त्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाने वाले नेता को परेशान करेंगी तो पूरी समाजवादी पार्टी संगम पर उतर कर विरोध करेंगी। माता प्रसाद पाण्डेय ने शिविरमे राधा कृष्ण की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी मौजूद रहीं। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का स्वागत शहर में आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने तेलियरगंज में किया और उनके रहने तक काफिले के साथ मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव,प्रदेश महासचिव लल्लन राय, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पूलाल निषाद, विधायक गण विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविंद्र यादव एडवोकेट ,महबूब उस्मानी, रंजीत यादव एडवोकेट, रमाकांत पटेल, राबेन्द्र मिश्रा, बब्बन दुबे, कमलायादव, नाटे चौधरी, राजू पासी, मंजू यादव, निर्मला यादव, संगीता पटेल,कृष्ण मूर्ति सिंह, योगेश यादव, डॉ आकाश, कुलदीप यादव, तारिक सईद अज्जू, दूध नाथ पटेल, आर एन यादव, बबलू रावत, महावीर यादव, शांति प्रकाश, खिन्नी पासी, मकबूल हाश्मी, मुलायम यादव, नवीन यादव, आसुतोष तिवारी, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र यादव, संजीव यादव, आदि मौजूद रहे।










