रामपुर पुलिस का ‘न्यू ईयर गिफ्ट’, सर्विलांस सेल ने बरामद किए 20 लाख के मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले।

रामपुर पुलिस का 'न्यू ईयर गिफ्ट', सर्विलांस सेल ने बरामद किए 20 लाख के मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर पुलिस का ‘न्यू ईयर गिफ्ट’, सर्विलांस सेल ने बरामद किए 20 लाख के मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले। नववर्ष के आगमन पर रामपुर पुलिस ने आम जनता को एक बड़ी सौगात दी है। पुलिस की सर्विलांस सेल ने कड़ी मेहनत और तकनीकी कुशलता का परिचय देते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 51 मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

20 लाख के फोन हुए बरामद पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन 51 स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। ये वो मोबाइल थे जो पिछले कुछ समय में लोगों की लापरवाही या अन्य कारणों से कहीं गिर गए थे या खो गए थे। सर्विलांस टीम ने लगातार ट्रैकिंग के जरिए इन्हें ढूंढ निकाला।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सौंपे मोबाइल

नववर्ष के शुभ अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे। “पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराध रोकना है, बल्कि जनता की सेवा करना और उनका खोया हुआ सामान उन तक पहुँचाना भी है। यह सफलता हमारी सर्विलांस टीम की मुस्तैदी का परिणाम है।”

विद्यासागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक जनता में बढ़ा पुलिस के प्रति विश्वास अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल और उसमें मौजूद डेटा वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने रामपुर पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव और अधिक मजबूत हुआ है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai