मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा, सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारम्भ। जिलाधिकारी, अजय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा द्वारा हुनर हाट, रामपुर में सड़क सुरक्षा माह–2026 का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन से हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने, ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग से बचने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के अनुपालन हेतु सड़क सुरक्षा उद्घाटन समारोह जागरूकता रैली का फीता काटकर व गुब्बारे उडाकर शुभारम्भ किया गया। साथ ही जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित आमजनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में शपथ दिलाई गई। चैकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से सीट बेल्ट, हेलमेट, गलत दिशा, नशा कर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग एवं रिफ्लेक्टर टेप से संबंधित नियमों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सन्देश दिया गया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चैकिंग एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, यातायात पुलिस, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।










